फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवसः सेना ने किया शहीदों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
15वें विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर कारगिल जिले के द्रास इलाके में बनाए गए शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


भारत तथा पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को आज याद किया गया। इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 साल पूर्व इसी दिन भारतीय सेना भारतीय इलाकों में कब्जा करने वाले पाक सैनिकों को खदेड़ने में सफल रही थी।

युद्ध में 500 जवानों को मिली थी शहादत

बहादुरी के साथ लड़ते हुए करीब 500 भारतीय सैनिक तथा अधिकारी शहीद हुए थे, जबकि पाक सेना को युद्ध में मुंह की खानी पड़ी थी और ढाई हजार के करीब पाक सैनिक मारे गए थे।

1971 के लंबे अंतराल के पश्चात दोनों देशों भारत तथा पाकिस्तान के बीच यह भीषण लड़ाई थी।

वैसे तो इस युद्ध का असर कारगिल जिले में ही सीमित रहा, लेकिन जम्मू-कश्मीर के साथ लगती समूची भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय तथा नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

गोलीबारी के कारण कई सीमांत जगहों से ग्रामीणों को पलायन करना पड़ा। लेकिन आखिर विजय एक बार फिर भारत को मिली और भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आए पाक सैनिकों को मैदान छोड़ कर भागना पड़ा।

इसी दिन को भारत में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। द्रास में आयोजित दो दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंहं ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उनके अलावा बड़ी संख्या में सैन्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय निवासी भी वहां मौजूद थे। युद्ध में वीरगति प्राप्त कर चुके सैन्य अधिकारियों तथा जवानों के संबंधी भी वहां पर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें