फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: डोडा में शहबाज और मुनीर का पोस्टर लगाने का वीडियो वायरल, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश तेज

Wed, 29 Apr 2026 12:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

डोडा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर के समर्थन में कथित पोस्टर लगाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर लगा पोस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोडा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर समर्थन में कथित ताैर पर पोस्टर लगाने का वीडियो वायरल होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति गणपत ब्रिज के पास निर्माणाधीन नेपली फ्लाईओवर पर पोस्टर लगा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और जनव्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पोस्टर चिपकाया जा रहा था। इसमें जियोटैगिंग भी चालू थी। पोस्टर में सबसे ऊपर शहबाज और आसिफ मुनीर की तस्वीर छपी है। इसमें कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। बाएं ओर पाकिस्तानी झंडा है। फोटो के नीचे हरे रंग के बैकग्राउंड में सफेद रंग में उर्दू में आपत्तिजनकर शब्द लिखे हैं। इसमें पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के साथ ही शहबाज और मुनीर की तारीफ में कसीदे गढ़े गए हैं।

पोस्टर पर जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट नाम के एक संगठन का जिक्र है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि वीडियो असली है या कृत्रिम रूप से बनाया गया है। फिलहाल इसकी प्रामाणिकता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी निगरानी के जरिए पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें