फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस : शान बना 108 फीट ऊंचा तिरंगा, बलिदानियों को नमन

विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां से108 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। वर्ष 1971 के विजय दिवस पर मंगलवार को छंब विधानसभा क्षेत्र में एलओसी से सटे गांव कचरेयाल स्थित सैन्य शिविर में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदान हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में एलजी मनोज सिन्हा ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सिन्हा ने कहा कि देश की आन, बान और शान के लिए वीर योद्धाओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और वीरता के मूल्यों को उजागर करने के साथ विजय दिवस पर शौर्य, बलिदान व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरेयाल में स्थापित 108 फीट ऊंचे तिरंगे की भव्यता इस क्षेत्र में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना को और सशक्त करेगी। पूर्व सैनिकों, सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस एक घंटे के कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रीय गान गाया गया। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश कुमार शर्मा भी इस माैके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें