फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपने अपना फर्ज निभाया, आपका ख्याल रखना हमारा दायित्व : सीएम

विज्ञापन
अखनूर में वेटरंस डे पर लोगों को संबो​धित करते सीएम उमर अब्दुल्ला। 
विज्ञापन
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पूर्व सैनिकों ने हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान किया है। हम चैन से सोएं, इसलिए आपने सरहदों पर जागकर हमारी रक्षा की। आपने अपना फर्ज निभा दिया है। अब आपका ख्याल रखना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अखनूर में वेटरंस-डे पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, प्रदेश सरकार सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जब भी आप किसी समस्या का सामना करते हैं, तो आपके और आपके परिवारों के लिए काम करना हमारा कर्तव्य है। आपका समर्पण देश की सुरक्षा और प्रगति की नींव है। यह आपकी वजह से है कि हम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं आश्वासन देता हूं कि सरकार पूर्व सैनिकों के लिए काम करेगी। भर्ती, वित्तीय योजनाएं, हमारा प्रशासन हर संभव तरीके से आपकी सहायता करेगा। अपने मंत्रिमंडल की समावेशी प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए अब्दुल्ला ने कहा मेरे मंत्रिमंडल में एक मंत्री ऐसे हैं, जो सेना के परिवार से आते हैं। हम आपकी चिंताओं को दूर करने के लिए उस समझ और दृष्टिकोण के साथ काम करेंगे। उमर खेलमंत्री सतीश शर्मा की बात कर रहे थे, जोकि सांसद एवं पूर्व सैनिक मदन लाल के बेटे हैं।

अखनूर में वेटरंस डे पर लोगों को संबोधित करते सीएम उमर अब्दुल्ला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें