फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड्डाल : एक और बच्चे ने दम तोड़ा, दो दिन में 4 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी के बड्डाल क्षेत्र में नागरिकों की संदिग्ध हालात में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड्डाल निवासी मोहम्मद असलम की बच्ची सफीना कौसर (12) ने भी मंगलवार दोपहर को एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

असलम के तीन बेटों और एक बेटी की अब तक मौत हो चुकी है। एसएमजीएस में भर्ती उसकी दूसरी बच्ची जबीना (10) की हालत भी नाजुक बनी हुई है। आईसीयू में यास्मीन अख्तर (15) का भी उपचार जारी है। बड्डाल क्षेत्र में पिछले महीने से अब तक 11 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, सफीना कौसर की हालत लगातार खराब हो रही थी। उल्टियां, पसीना आने आदि की समस्या के बाद उसे लगातार डाॅक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा था। पहले तो बच्चियों की तबीयत अधिक खराब नहीं होने के बारे में बताया जा रहा था। मंगलवार दोपहर सफीना की हालत नाजुक हो गई और उसने दम तोड़ दिया। जबीना की हालत भी खराब है। हार्ट रेट बढ़ने से अन्य अंग काम नहीं कर रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बड्डाल में पानी और खून के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं।

टेस्ट में टॉक्सिन मिलने की बात सामने आई : पीड़ितों के कई टेस्टों में टाॅक्सिन मिला है। बच्चों की मौत के मुख्य कारणों में उनके नर्व सिस्टम में इंफेक्शन होना भी होना है। सफीना और जबीना का गत सोमवार को जीएमसी जम्मू में एमआरआई करवाया था। वे लगातार बेहोशी में रह रही थीं। यास्मीन को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और हालत सामान्य बताई जा रही है। लेकिन वह भी मानसिक तौर पर काफी घबराई हुई है। उसके तीन भाई और एक बहन इस दुनिया से चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें