फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी पर कालाकोट में बवाल, वाहनों में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करी के खिलाफ वीरवार को कालाकोट में जमकर बवाल हुआ। तस्करों के वाहन रोकने पर चालकों ने भीड़ को रौंदकर फरार होने की कोशिश की। गुस्साई भीड़ ने एक वाहन से पांच पशुओं को उतार कर दोनों वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कालाकोट-सियोट मार्ग को घंटों जाम रखा। पुलिस ने इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक टवेरा गाड़ी पशु लदे वाहन को कवर दे रही थी। अब तक यहां पशुओं को बेहोश कर ले जाने का यह तीसरा मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार कालाकोट-राजोरी सड़क मार्ग से टाटा मोबाइल वाहन में बेहोश कर पशुओं को ले जा रहे वाहन चालक ने कालाकोट के पोठा क्षेत्र में पुलिस नाका देखा तो चालक वाहन मोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पशु लदे वाहन ने लोगों को रौंदने का किया प्रयास

पशुओं से लदे वाहन की खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने जिगनी क्षेत्र में नाका लगा दिया। इस पर वाहन चालक ने सड़क पर खडे़ लोगों को रौंद कर वहां से भागने का प्रयास किया। इस दौरान राज कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया।

गुस्साए लोगों ने दोनों वाहनों को रोक लिया । इसके बाद टाटा मोबाइल वाहन से पांच पशुओं को उतार कर दोनों वाहनों में आग लगा दी। भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पोठा से पहले भी कई जगहों पर पुलिस के नाके हैं, बावजूद इसके तस्कर सभी नाकों को पार कर पोठा तक पहुंच गए।

एसएचओ कालाकोट सुरिंद्र खडयाल ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि पशु तस्करी में शामिल किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई पुलिस कर्मी भी तस्करी में शामिल पाया जाएगा तो उसे भी सजा मिलेगी। इसके बाद भीड़ ने जाम हटाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें