श्रीनगर को राजोरी, पुंछ और जम्मू से जोड़ने वाली मुगल रोड पर ट्रैफिक को नियमित रूप से संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाया है। ट्रैफिक पुलिस के आईजी जेपी सिंह ने बताया कि मुगल रोड को को हलके वाहनों के लिए एक तरफा खुला रखा जाएगा। कई जगहों पर अवरोध होने के साथ-साथ रास्ते की हालत ठीक नहीं होने के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुंछ और शोपियां के साथ-साथ अन्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाया है जिसके चलते एक दिन जम्मू से श्रीनगर ट्रैफिक रहेगा जबकि अगले दिन श्रीनगर से जम्मू। उन्होंने बताया कि 16, 19, 21, 24, 26, 28 और 31 मई को श्रीनगर से जम्मू की ओर ट्रैफिक को जाने की अनुमति दी जाएगी।
18, 20, 22, 25, 27 और 30 मई को ट्रैफिक जम्मू से श्रीनगर की ओर आएगा, जबकि बाकी के दिन सड़क की मरम्मत के लिए रखे गए हैं। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें न आएं।