फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी से लदा ट्रक बिसलेरी नाला में गिरा, चालक- सह चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात को रामसू के हींगनी इलाके में जम्मू से श्रीनगर की जा रहा सब्जियों से लदा ट्रक बिसलेरी नाला में गिर गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और सह चालक लापता हैं। पुलिस की ओर से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात जम्मू से श्रीनगर जा रहा सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित हो कर बिसलेरी नाला में गिर गया। वहीं, चालक और सह चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों के बचाव दल बिसलेरी नाला के दोनों किनारों पर तलाश कर रहे हैं। एसपी रामबन पीडी नित्या ने भी शनिवार को हींगनी रामसू का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें