फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीसी एसपीओ ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। चिराला तहसील के पोनेजा हाई स्कूल में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के एसपीओ ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होेंने सेवानिवृत्ति के बाद विशेष भत्ते की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 60 साल की उम्र पूरी कर चुके वीडीसी एसपीओ से सरकार ने उनके हथियार लेकर सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया है, लेकिन अन्य कर्मियों के समान किसी भी विशेष भत्ते का प्रावधान नहीं किया है, जो बेहद चिंताजनक। उनके प्रति सरकार की ओर से किया गया सौतेला व्यवहार किया गया है, जिसे वह किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जब उग्रवाद अपने चरम पर था, उस समय दर्जनों लोग और वीडीसी सदस्य अपनी जान गंवा चुके थे। उस समय सरकार ने ग्राम स्तर पर एक समिति बनाने का फैसला किया था।
एक रक्षा समिति के रूप में और डोडा जिले में ग्रामीणों की सुरक्षा और तत्कालीन सक्रिय उग्रवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए हर गांव स्तर पर 1995 के दशक में समितियों के पहले समूह की स्थापना की गई थी। हाल ही में, सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बिना किसी विशेष भत्ते या लाभ दिए हथियार बंद करने का आदेश दिया है। इसलिए वह सरकार के इस गलत फैसले के खिलाफ हैं। उनकी मांग है कि हमारी खातिर और सुरक्षा के लिए हमें अपने हथियार स्थानांतरित कर परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को दिए जाएं। इस मौके पर वेद राज, हंस राज, लेख राज चंदेल, हंस राज, पृथ्वी राज, भागीरथ, चुन्नी लाल, हकीम सिंह, स्वामी राज, लेख राज ठाकुर, देव राज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें