रियासी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही अठारह नए मामले मिले हैं, जिनमें दो मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालु शामिल हैं।
बुधवार को रियासी से पांच, कटड़ा से छह, माहौर से चार और पौनी से तीन संक्रमण के मामले मिले हैं। इसके साथ ही 48 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। चार दिन में सौ के करीब मामले मिले है। जिले में मौजूदा समय में 397 मामले सक्रिय हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।