फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन क्षेत्र में विकास की और संभावनाएं तलाशने में जुटा वीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
वेरीनाग विकास प्राधिकरण (वीडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने गुरुवार को पर्यटन अवसंरचना और सार्वजनिक सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए वेरीनाग गार्डन, झरने और झेलम नदी के उद्गम स्थल का व्यापक दौरा किया। इस दौरान सीईओ ने पुष्प कृषि विभाग, नगर समिति डूरु और वीडीए कर्मचारियों के साथ बातचीत कर पर्यटन संबंधी और संभावनाओं पर मंत्रणा की। विभागों के कामकाज का मूल्यांकन किया और क्षेत्र में पर्यटकों, छात्रों और स्थानीय लोगों को आने वाली समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों, कर्मचारियों और आने वाले पर्यटकों ने सीईओ के साथ अपनी चिंताओं और समस्याओं को साझा किया। सीईओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कुछ का मौके पर ही समाधान किया। इसके बाद सीईओ ने वीडीए परिसर का दौरा किया जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों और लंबित मामलों का निपटारा किया। कार्यालय कार्य के बाद सीईओ ने अधिकारियों, स्थानीय हितधारकों और निवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें अच्छाबल में क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें