फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के कई जिलों में भारी बवाल, उपद्रवियों नें स्कूल और SPO का घर फूंका

Mon, 31 Oct 2016 09:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
अनंतनाग जिले के वेरीनाग इलाके में सोमवार देर शाम उपद्रवियों ने एसपीओ का मकान जला दिया। एसपीओ नासिर अहमद मलिक के परिजन आग लगने से पहले ही बाहर निकल आए। एसपीओ खुद घटना के दौरान घर में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन, फरार हो चुके थे। इससे पूर्व रविवार तड़के उपद्रवियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय को आग लगा दी। रविवार देर शाम अनंतनाग में ही एक सरकारी स्कूल जला दिया।

घाटी में सुरक्षा बलों और उपद्रवियों के बीच हिंसक झड़पों में दर्जनों घायल हो गए। सोमवार को पुलवामा और शोपियां में उपद्रवियाें ने सुरक्षा बलाें पर जमकर पथराव किया। सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षाबलों पर उपद्रवियों ने किया पथराव

घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश जिलों में सड़कों पर वाहनों की आपाधापी और बाजाराें की रौनक सामान्य रही। शोपियां में वांछित अलगाववादी नेता को पकड़ने पहुंची सुरक्षा बलों की टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। टीम तहरीक-ए-हुर्रियत के जिला अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ फलाही को हिरासत में लेने आई थी।

फलाही पिछले एक महीने से पुलिस की छापामारी को गच्चा दे रहा है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रहमू गांव में देश विरोधी नारे लगा रही भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग किया गया। भीड़ ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन, दूसरी तरफ से पथराव लगातार जारी रहा। छह लोग घायल हो गए। रहमू गांव में उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया।

​गांव के मलवानी मोहल्ले में लोगाें ने विरोध किया। सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। देर शाम तक इलाके में तनाव बना हुआ था। हालांकि, अन्य इलाकों में हालात सामान्य रहे। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से लगातार तनाव का माहौल बरकरार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें