फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक: गुलाब का फूल देकर किया प्यार का इजहार, पार्कों में युवाओं की टोली आने लगी नजर 

Mon, 07 Feb 2022 12:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

खूबसूरत पैकिंग के साथ गुलाब 150 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में बाजार में मिल रहे हैं। वेलेंटाइन डे के लिए शहर की विभिन्न गिफ्ट गैलरियों में विशेष तौर पर सामान्य से ज्यादा गुलाब की खेप मंगवाई गई है।
विज्ञापन
Valentines Day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन वीक सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन रोज डे के रूप में मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं को बयां किया। मंगलवार को प्रपोज डे होगा। वेलेंटाइन वीक के इस दिन को और खास बनाने के लिए युवाओं ने तैयारियां पूरी की है। रोज डे से शुरू हुआ यह सफर एक सप्ताह तक चलेगा।

विज्ञापन


प्रेम के लिए वैसे कोई भी दिन या सप्ताह या साल नहीं होता, लेकिन युवाओं के लिए फरवरी माह बेहद खास रहता है। रूठों को मनाने के सिलसिले से लेकर प्यार का इजहार करने के लिए युवा इसी माह इंतजार में रहते हैं। प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार है।

इस खास दिन तमाम बंदिशों को पार करते हुए युवा अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्रेम का इजहार करेंगे। वेलेंटाइन के रंग में पूरा शहर रंगा रहेगा। पार्कों, शापिंग सेंटरों और रेस्तराओं में युवाओं की भीड़ उमड़ेगी। आमतौर पर एक सादा गुलाब 25 से 30 रुपये तक उपलब्ध होता है।
विज्ञापन


खूबसूरत पैकिंग के साथ गुलाब 150 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में बाजार में मिल रहे हैं। वेलेंटाइन डे के लिए शहर की विभिन्न गिफ्ट गैलरियों में विशेष तौर पर सामान्य से ज्यादा गुलाब की खेप मंगवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें