फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: वैष्णो देवी यात्रा के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य, रिपोर्ट के आधार पर ही मिलेगी अनुमति

Fri, 22 Oct 2021 09:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने बैठक में कोरोना परिदृश्य की समीक्षा कर आदेश जारी किया है। श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। अधिकतम 72 घंटे पहले करवाए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट या आरटीपीसीआर रिपोर्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों के लिए भी टेस्ट अनिवार्य है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने बैठक में कोरोना परिदृश्य की समीक्षा कर आदेश जारी किया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तस्वीरें: आतंकियों के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू, शहर से लेकर सरहद तक सुरक्षा का कड़ा पहरा
विज्ञापन


आदेश के तहत कोविड संबंधित लक्षण नहीं पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन की कोविड एसओपी के तहत कीटाणु या गंदगी हटाने के लिए रसायनों आदि से अच्छी तरह पर्याप्त साफ-सफाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें