पंजीकरण कक्ष के अनुसार बुधवार को ऑनलाइन सहित 23142 भक्तों ने प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था। वहीं वीरवार को शाम चार बजे तक दस हजार के करीब भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
कटड़ा में दो दिन की बारिश व तेज हवा से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इससे भवन सहित कटड़ा में वीरवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। इसकी वजह से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दिन के समय उत्साह से आगे बढ़ते देखे गए। उधर, हेलिकाप्टर, रोपवे व बैटरी कार सेवा भी जारी रही।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष के अनुसार बुधवार को ऑनलाइन सहित 23142 भक्तों ने प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था। वहीं वीरवार को शाम चार बजे तक दस हजार के करीब भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
शाम सात बजे तक 13 हजार से ज्यादा भक्त पंजीकरण करवा चुके थे, जबकि अभी तीन घंटे का समय बाकी था। हर दिन बीस-पच्चीस हजार श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं। संवाद