फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: नवरात्र में 3.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी

Thu, 06 Oct 2022 07:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नवरात्र खत्म होने के बाद भी धर्मनगरी में मां वैष्णो के भक्त लगातार पहुंच रहे हैं। विजयदशमी पर 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर माता के दर्शन कर चुके हैं। वीरवार को भी बड़ी संख्या में भक्त भवन पहुंचे। 
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि के बाद भी भक्तों का मां वैष्णो के दर्शन के लिए आना जारी है। विजयदशमी पर 25 हजार से ज्यादा भक्त पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो के जयकारे लगाते हुए भवन पहुंचे। इन दिनों पूरी धर्मनगरी मां की भक्ति में लीन है।

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी है, जिसका श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। नवरात्रि में करीव 3.40 लाख श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई है। विजयदशमी पर पर भी भक्तों में कोई कमी नहीं आई है।

बुधवार को शाम पांच बजे तक 25450 भक्त पंजीकरण करवा कर मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। शारदीय नवरात्रि में कोरोना के चलते दो साल बाद धर्मनगरी सहित भवन में काफी रौनक देखने को मिली है।
विज्ञापन


दिल्ली से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु पंकज कुमार, रोहन यादव, मुनीश, सोरभ और मोहित आदि ने बताया कि कई साल से नौवें नवरात्रि में ही दर्शन के लिए मां के दरबार में आ रहे हैं। इस दौरान मां के दर्शन करना अलग ही अनुभव है। क्योंकि नवरात्रि में मां के दरबार की सजावट कुछ अलग ही देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें