फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra : कटड़ा बस धमाके के बाद घटे वैष्णो देवी के दर्शनार्थी, आधे रह गए यात्री

Wed, 18 May 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बस हादसे से पहले हर दिन तीस से पैंतीस हजार भक्त मां के दरबार में हर दिन आ रहे थे, लेकिन इसके बाद यात्रा का आंकड़ा आधा रह गया। इसके कारण व्यापारी वर्ग भी चिंतित दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी से तीन किलोमीटर दूर कडमाल में शुक्रवार को बस धमाके की घटना के बाद वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार शाम छह बजे तक दस हजार भक्त पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

विज्ञापन


वहीं कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बीस हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाने पहुंचे थे। मंगलवार शाम चार बजे तक आठ हजार भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाया था। शाम छह बजे तक दस हजार भक्त कक्ष से पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए। इस आंकड़े में मंगलवार की ऑनलाइन संख्या का आंकड़ा जोड़ना बाकी था। 

वहीं बस हादसे से पहले हर दिन तीस से पैंतीस हजार भक्त मां के दरबार में हर दिन आ रहे थे, लेकिन इसके बाद यात्रा का आंकड़ा आधा रह गया। इसके कारण व्यापारी वर्ग भी चिंतित दिखाई दे रहा है। स्थानीय दुकानदार राकेश कुमार, सोहन कोहली, रमेश शर्मा, मोहन लाल, करण सिंह आदि का कहना है कि इस वर्ष यात्रा में इजाफा होने की उम्मीद थी। पहले दो वर्ष कोविड के कारण काम ठप रहा और इस वर्ष थोड़ा काम में इजाफा हुआ तो यह हादसा हो गया। इसके बाद यात्रा में काफी गिरावट आई है। 
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा बहाल 
त्रिकुटा और दूसरी पहाड़ी पर लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाने के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा को बहाल कर दिया है। शनिवार से ही दिन रात लगातार श्राइन बोर्ड, वन विभाग व फायर सर्विस सहित अन्य एजेंसियां जुटी हुई थीं। आग के कारण बंद की गई हेलिकॉप्टर सेवा मंगलवार सुबह से बहाल हो गई। 

अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा व भवन से भैरों घाटी तक रोपवे सेवा भी लगातार जारी है। वहीं भवन से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन आग लगने की वजह से भवन में भी तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी, लेकिन आग पर काबू पाने के बाद अब सब सामान्य हो गया है। गौरतलब है कि त्रिकुट पर्वत व साथ की पहाड़ियों पर आग के चलते कटड़ा से सभी हेलिकॉप्टर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय परिसर में शिफ्ट कर दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें