बाड़ी ब्राह्मणा में आग से जला कुल्ला।
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत राजपुर कोलर के सुनारकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो कुल्ले जलकर राख हो गए। माजिद हुसैन पुत्र रमजान दीन निवासी सुनारकी के कुल्ले में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो कुल्लों को चपेट में ले लिया, जिसमें पशुओं का रखा चारा और घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। उसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। संवाद