भवन से भैरव घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा भी रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बंद है। इसके कारण श्रद्धालु पैदल अथवा अन्य पारंपरिक साधनों से बाबा भैरवनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ तथा सहायता मित्रों की तैनाती की गई है। विभिन्न स्थानों पर तैनात अधिकारी लगातार यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
शनिवार को दिनभर हजारों श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर यात्रा कार्ड प्राप्त करने के बाद माता के भवन की ओर रवाना होते रहे। श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। शनिवार को शाम पांच बजे तक करीब 23 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।