फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी में हेलीकाप्टर सेवा पूरी तरह ठप

Wed, 15 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते बुधवार को कटड़ा से सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा पूरी तरह ठप रही। मंगलवार को भी बारिश के चलते यह सेवा बाधित हुई थी। सुबह से ही त्रिकुटा की पहाड़ियां धुंध में घिरी रहीं।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर से जाने वाले माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी उन श्रद्धालुओं को हुई, जिन्होंने पहले से ही आनलाइन बुकिंग कराई थी। शाम तक मौसम साफ नहीं होने के कारण एक भी उड़ान नहीं भरी जा सकी।

कई यात्रियों को विकल्प के रूप में घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेना पड़ा। कई यात्रियों ने यात्रा स्थगित कर दी। इससे पहले मंगलवार को भी मात्र बीस ही उड़ानें भरी गई थीं।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम तक 17 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने का समय शेष था।

भवन से मिली जानकारी अनुसार वहां भी दिन भर धुंध छाई रही। दोपहर के बाद बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि, भीड़ कम होने के चलते दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें