फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के पार

Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा में बुधवार 14वें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया। बुधवार को पवित्र गुफा में 17,515 यात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन


यात्रा में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान सहित चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत जवान सुनील कुमार (33) उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बालटाल मार्ग पर मध्य प्रदेश के रामेश्वरजी (65) और महाराष्ट्र के नंदी सिंह (45) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पहलगाम मार्ग पर पुणे के संजय नोडिया (46) को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना दोनों ट्रैकों से 15,000 श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


लेकिन, देशभर से पहुंच रहे निर्धारित से अधिक शिवभक्त रोजाना बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच, आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार को 2412 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

इसमें 1705 पुरुष, 561 महिलाएं, 49 बच्चे और 97 साधु शामिल रहे। आधार शिविर यात्रियों से पूरी तरह से पैक चल रहा है। मौसम विभाग ने 16 से 20 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते यात्रा के प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें