फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी धाम: 12 घंटे तक बंद रहा हिमकोटी मार्ग, इस वजह से हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

Mon, 19 Jul 2021 12:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

खराब मौसम से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रहने के चलते भक्तों को घोड़ा, पिट्ठू और पालकी से ही मां के दरबार की ओर जाना पड़ा है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी सहित वैष्णो देवी भवन में रात को हुई मूसलाधार बारिश से अर्द्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण हिमकोटी मार्ग पर यात्रा करीब 12 घंटे तक बंद रही। शनिवार रात नौ बजे यात्रा मार्ग बंद किया गया था।

विज्ञापन


रविवार सुबह नौ बजे हिमकोटी मार्ग से यात्रा को बहाल कर दिया गया। बैटरी सेवा बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने से हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही है। इस दौरान पारंपरिक मार्ग से ही यात्रा की अनुमति मिली।

माता वैष्णो के दर्शन को श्रद्धालु यात्री मिला संक्रमित
रियासी जिले में रविवार को संक्रमण का सिर्फ एक नया मामला सामने आया है, जोकि श्रद्धालु था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्टेशन से ही वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा रियासी जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


जिले में रविवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पॉजिटिव मामला श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से संबंधित है। दर्शन के लिए श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रेलवे स्टेशन से ही लौटा दिया गया है। ब्लॉक रियासी, माहौर, कटड़ा और पौनी से संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

इसके अलावा 17 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 55 मामले शेष हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इसके अलावा अठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग लोगों को टीका लगवाने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑपरेशन चक सादिक खान: खूंखार आतंकी अबू अकरम का हुआ खात्मा, 2017 से सिरदर्द बना था ये दहशतगर्द    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें