फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अब पांच दिन लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब पांच दिन कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को चार दिन की वैक्सीन की योजना दी थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में वैक्सीन अभियान को गति देने के लिए इसे हफ्ते में पांच दिन करने का फैसला लिया है। इसमें सोमवार, मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को वैक्सीन दी जाएगी, जबकि बुधवार को सामान्य वैक्सीन, रविवार को छुट्टी और अन्य गजटेड छुट्टी पर वैक्सीन अभियान नहीं चलेगा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने दी है। इस बीच प्रदेश में तीसरे दिन 1188 चिकित्सा व फ्रंटलाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन अभियान को गति देने के लिए वीरवार से केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें जम्मू जिले में सरवाल अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल, मढ़, कोट भलवाल और डंसाल चिकित्सा केंद्र को शामिल करने की योजना है। यानी प्रत्येक जिले में 4 से 5 केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। जम्मू में मंगलवार को 129 चिकित्सा कर्मियों को कोविड वैक्सीन दी गई। इसमें जीएमसी में 20, आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में 40, बिश्नाह में 40 और डंसाल में 29 कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। पिछले तीन दिन में 4500 कर्मियों ने वैक्सीन ली है। जबकि इसके लिए 40 केंद्रों पर प्रतिदिन 4000 कर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। अभी इतने ही केंद्रों पर वैक्सीन दी जा रही है। वित्तीय आयुक्त डुलू ने कहा कि कुछ स्थानों ने हल्की चिकित्सा समस्याएं होने की सूचनाएं मिली हैं, लेकिन पिछले तीन दिन में रिएक्शन का कोई बड़ा मामला नहीं मिला है। भविष्य में वैक्सीन की संख्या और क्षमता का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। कोल्ड चैन के अलावा अन्य बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है।
चौबीस घंटे में एक की मौत, 82 संक्रमित
जम्मू। जम्मू संभाग में पिछले चौबीस घंटे में कोविड से एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में 82 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 36 मामले हैं। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 194 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 123 मरीज हैं। प्रदेश में अब तक 1922 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1206 मौतें हुई हैं। जम्मू जिले में मंगलवार को सर्वाधिक 26 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 367 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। श्रीनगर में 13 संक्रमित मरीज मिले। इस जिले में सर्वाधिक 453 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें