फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर उपमंडल में अब तक 38000 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्रों में वीरवार को 2500 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। बिलावर कोरोना कंट्रोल रूम के इंचार्ज सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि 18 से 45 वर्ष तक की आयु के 4500 लोगों को दो दिनों के भीतर टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में अभी तक 38000 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आने वाले दिनों में इस अभियान में और तेजी लाई जाएगी, जिससे एक महीने के भीतर ही सभी लोगों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार वीरवार को 500 लोगों की कोरोना वायरस की जांच गई, जिसमें 13 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि 53 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं दूरदराज लोहाई मल्हार क्षेत्र में की गई कोरोना जांच में संक्रमित लोगों की संख्या कम पाई गई है। गौरतलब है कि दो दिनों के भीतर उपमंडल में 1000 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है, जिनमें से कुल 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल में अब एक्टिव पॉजिटिव लोगों की संख्या ढाई सौ के करीब रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें