फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी महानपुर में अब तक 3500 लोगों को लग चुका टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में कोविड टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग ने तेजी लाई है। पीएचसी में 45 वर्ष आयु के ऊपर के 3500 लोगों को टीका लग चुका है। वहीं विभिन्न इलाके के युवा भी अब टीका लगवाने के लिए जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। बीएमओ बसोहली डॉक्टर अनुराधा के अनुसार तहसील में कोविड टीकाकरण तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पीएचसी में 45 वर्ष के ऊपर के 3500 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

तहसील के विभिन्न पीएचसी और सब सेंटरों में भी टीकाकरण जारी है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष के ऊपर के 17500 लोगों को महानपुर और बसोहली में टीकाकरण करना है, जबकि 14000 लोगों को टीका अभी तक लग चुका है। लोगों से अपील की है कि 45 वर्ष के ऊपर के लोग जो रह गए हैं, वह जल्द टीका लगवाएं, ताकि महामारी से बचा जा सके। वहीं पीएचसी में तैनात डॉक्टर सोनिका ने बताया कि महानपुर के आसपास इलाकों में शिविर लगाकर भी टीकाकरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें