फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आक्सीजन की मांग और आपूर्ति का आडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति का ऑडिट होगा। ऑडिट के लिए मंडल स्तर की टीमे बनाने व दो दिनों में ऑडिट की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कोविड एपेक्स मैनेजमेंट कमेटी की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत के अलावा गैर कोविड अस्पतालों व निजी अस्पतालों और सैन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। कमेटी ने कोविड समर्पित बेडों की संख्या 4200 से बढ़ाकर 7000 करने को देखते हुए ऑक्सीजन की जरूरत को आंकने को कहा है। मंडलायुक्तों से कहा गया कि वह मंडल स्तर की विशेषज्ञ कमेटियों का गठन करें।
मुख्य सचिव ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में ऑक्सीजन वार रूम की स्थापना करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को कहा गया कि वह न्यूूनतम ऑक्सीजन की बर्बादी करते हुए मरीजों की जरूरतों को पूरा करेे।
विज्ञापन

मंडलायुक्तों को जम्मू व श्रीनगर में 24 घंटे चलने वाले काल सेंटर स्थापित करने को कहा गया, ताकि अस्पताल रेफरल पॉलिसी का कड़ाई से पालन हो। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू व स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर को नगर निगम आयुक्तों से परामर्श कर मोबाइल टीकाकरण केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें