फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से लोग पेरशान, केंद्रों से बिना टीका लगाए लौट रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। वैक्सीन का संकट लगातार बढ़ रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण कम संख्या में लोगों को ही टीका लग पा रहा है। हर रोज सैकड़ों लोग बिना वैक्सीन लगाए घरों को लौट रहे हैं। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग ने कई केंद्रों में वैक्सीन लगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बीएमओ लखविंदर सिंह का कहना है कि पीछे से ही वैक्सीन कम आ रही है, जब वैक्सीन आती है तब सभी सेंटरों में भेज दी जाती है। जब से स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है, तब से वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है।
वार्ड नंबर तीन के राममूर्ति शर्मा, प्रदीप कुमार, मोहन सिंह, सुषमा देवी, किरण, जोगिंदर पाल, राकेश शर्मा आदि ने डीसी सांबा अनुराधा गुप्ता और एलजी से मांग की है की जल्द से जल्द वैक्सीन की कमी दूर की जाए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार बार-बार मोबाइल पर संदेश दे रही है कि कोरोना का टीका जरूर लगाएं, लेकिन जब स्वास्थ्य केंद्रों में जाते हैं तो वहां वैक्सीन ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें