फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्य के लोगों को डोमिसाइल का अधिकार देने का फैसला गलत : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने कहा कि दूसरे राज्य के लोगों को डोमिसाइल का अधिकार देने का फैसला राज्य के लोगों की अनदेखी करना है। उन्होंने कहा कि बेटियों व उनके बच्चों को डोमिसाइल का अधिकार देेना ठीक है, लेकिन अगर कोई बाहरी राज्य का व्यक्ति यहां की लड़की से शादी करता है तो उसे डोमिसाइल का लाभ देने पर जम्मू कश्मीर के लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को जमीन व सरकारी नौकरियों के अधिकार सुरिक्षत रखे जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन डोमिसाइल के नियमों में संशोधन करने से पहले यहां के लोगों को अधिकारों को ध्यान में नही रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा थोपे गए आदेश का मकसद लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से हटाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्थायी कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मास प्रमोशन नहीं दी जा रही। पूर्व मंत्री ने कहा कि जम्मू कशमीर को राज्य का दर्जा वापिस दिया जाना चाहिए ताकि यहां पर लोकप्रिय सरकार बनने पर लोगो की दिक्कतों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें