फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में विभिन्न आयु वर्ग के साथ 18 से 59 आयु वर्ग में लोगों को भुगतान प्रणाली पर एहतियाती कोविड टीके की खुराक की सुविधा जारी है। हालांकि अभी प्रदेश स्तर पर निजी संस्थानों ने उतना रुझान नहीं दिखाया है, लेकिन इस आयु वर्ग में अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने से टीकाकरण को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश में बुधवार को 3070 लोगों को एहतियाती टीके की खुराक दी गई। प्रदेश के सभी बीस जिलों में एहतियाती खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को 12 ही नए संक्रमित मामले मिले। इसमें श्रीनगर से 8 और जम्मू और बडगाम से दो-दो मामले हैं। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 77 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 3 मामले हैं। मौजूदा प्रदेश के 14 जिले कोविड मुक्त चल रहे हैं। राजधानी श्रीनगर में सबसे अधिक 67 सक्रिय मामले हैं, जबकि बारामुला में 3, बडगाम में 2, अनंतनाग में 1, शोपियां में 1, जम्मू में 3 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें