फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में 1976 लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को वैक्सीन उपलब्ध होने पर टीकाकरण केंद्रों पर भारी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक बिलावर में बनाए गए 32 टीकाकरण केंद्रों में मंगलवार को 1976 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. देव राज कटियाल ने बताया कि ब्लॉक में 90 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए विभाग ने हर पंचायत के कोविड केयर सेंटर में कोविड-19 की जांच की व्यवस्था की है, जहां कोई भी जाकर जांच करा सकता है।
अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है, उनके लिए दूसरा टीका लगवाना बेहद जरूरी है। तभी जाकर इस खतरनाक संक्रमण से लड़ा जा सकता है। बीएमओ ने कहा कि जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है, वह जल्द से जल्द अपने निकटवर्ती टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें