फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बनने वाली मल्टीटियर पार्किंग की खासियत

Thu, 15 Oct 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों बाद मल्टीटियर पार्किंग का सपना साकार होने जा रहा है। इनमें 1300 कारें और 60 बसों को खड़े करने की व्यवस्था होगी। 201 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली पार्किंग में ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच मंजिलें होंगी।
विज्ञापन


दो साल में तैयार होने के बाद लोगों को सड़क किनारे अपने वाहन नहीं खड़े करने पड़ेंगे। लोग अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा कर सकेंगे।

जम्मू विकास प्राधिकरण की ओर से मल्टीटियर पार्किंग का ठेका दिल्ली बेस्ड शापुर्जी एंड पालनजी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी ने दो साल के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करके सरकार को सौंप देना है।

बिक्रम चौक और कुंजवानी बाईपास से किए सर्वे में शहर में रोजाना लोकल और दूसरे राज्य के चार लाख के करीब वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। इनमें कामर्शियल, पैसेंजर और निजी वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, मात्र जम्मू की बात करेंगे तो हरेक साल 80,000 वाहन आरटीओ से रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़कें वहीं होने के कारण मल्टीटायर पार्किंग जैसे विकल्पों की जरूरत पड़ रही है।

मंदिरों के शहर में ऐसी पार्किंग की जरूरत को महसूस करते हुए इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है, ताकि लोकल और बाहरी राज्यों से आने वालों को पार्किंग में खड़े करने की व्यवस्था हो सके।

पार्किंग में तेरह सौ कारों और 60 बसों को खड़ा किया जा सकेगा। इसके बाद शहर में दायें-बायें सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी।

पार्किंग में ग्राउंड फ्लोर में बसों को खड़े करने की व्यवस्था और 160 दुकानें, पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर कारों को खड़े करने की व्यवस्था, चौथी मंजिल और पांचवीं मंजिल पर शोरूम और रेस्तरां, कैफेटेरिया, साथ ही लोगों को ऊपरी मंजिल जाने के लिए पांच लिफ्ट होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें