फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दुष्कर्म आरोपी को बचाने के लिए रैली में तिरंगे का इस्तेमाल निंदनीयः सीएम महबूबा

Sat, 17 Feb 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार एक एसपीओ को रिहा कराने के लिए एक समूह द्वारा रैली में तिरंगे के इस्तेमाल की निंदा की है।

विज्ञापन


जम्मू में हिंदू एकता मंच द्वारा निकाली गई रैली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग कठुआ जिले में आठ वर्षीय लड़की की दुष्कर्म और हत्या के सिलसिले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए एसपीओ दीपक खजूरिया की रिहाई की मांग कर रहे थे।

ट्वीट कर कहा कि पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में मार्च निकालना आश्चर्यचकित करने वाला है। साथ ही इस प्रकार के प्रदर्शनों में राष्ट्रीय ध्वज का डराने के लिए इस्तेमाल करना और कुछ नहीं बल्कि इसे अपवित्र करना है। उन्होंने कहा कि आरोपी गिरफ्तार है और कानून अपना काम करेगा। 
विज्ञापन


महबूबा की इस टिप्पणी को भगवा खेमे पर हमले के रूप में भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सहयोगी दल भाजपा पर दबाव बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट किया है। 

विज्ञापन

तिंरगे की आड़ में बलात्कारियों को बचाने की कोशिश : फारूक

- फोटो : BASIT ZARGAR
नेकां अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कठुआ बलात्कार हत्याकांड को सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। तिरंगे की आड़ में दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
गुपकार में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए फारूक ने कहा कि क्षेत्रीय सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के साथ कठुआ में बलात्कार हत्याकांड के आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इस मुद्दे पर राजनीतिक  रोटियां सेंक रही है।

दूसरे राज्यों में कश्मीरी विद्यार्थियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अफसोसजनक हैं। उन्होंने गांदरबल जिला के शिष्टमंडल से मुलाकात में भरोसा दिलाया कि गांदरबल से सेंट्रल यूनिवर्सिटी को शिफ्ट करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने भी कठुआ बलात्कार कांड के आरोपियों को समर्थन करने वालों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाज के दुश्मन तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।

पीडीपी के महासचिव जम्मू वेद महाजन ने कहा कि बलात्कारी को छोड़ने की मांग पर तिरंगे लहराने से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। यह हत्याकांड मानवता के खिलाफ है और इसमें दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें