फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर संभाग में 17-17 आईटीआई का किया गया अपग्रेडेशन

Tue, 05 Jan 2021 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने में कौशल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कड़ी में प्रदेश कौशल विभाग ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत 34 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का अपग्रेडेशन किया। केंद्र सरकार के सहयोग से इन आईटीआई में नई मशीनरी के साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया गया है। योजना के तहत जम्मू और कश्मीर संभाग में 17-17 आईटीआई का अपग्रेडेशन हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश कौशल विभाग ने केंद्र सरकार के सहयोग से इन 34 आईटीआई का पांच फेज में अपग्रेडेशन किया है। अपग्रेडेशन के तहत इन आईटीआई को मशीनरी के साथ ढाई करोड़ रुपये की मदद मिली थी। इसमें इन चिन्हित आईटीआई में सिविल वर्क के साथ मशीनरी को खरीदा गया है। जम्मू संभाग में भद्रवाह, रियासी, उधमपुर, रामबन हीरानगर सहित अन्य आईटीआई को अपग्रेड किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेड के लिए आधुनिक मशीनरी और वर्कशॉप बनाई गई है। युवाओं के लिए उन कोर्स को शुरू किया जाएगा जिनकी बड़ी कंपनियों में मांग होगी।

44 आईटीआई में शुरू होगा शॉर्ट टर्म कोर्स

प्रदेश की 44 आईटीआई में कौशल विभाग नए शॉर्ट टर्म कोर्स को शुरू करने जा रहा है। इसमें आईटी, कृषि, क्राफ्ट और अन्य विभिन्न ट्रेड के कोर्स हैं, जिन्हें आईटीआई में शुरू किया जा रहा है। पीपीपी मोड के तहत पांच फेज में 34 आईटीआई का अपग्रेडेशन किया गया है। इसमें 17-17 आईटीआई जम्मू और श्रीनगर संभाग में हैं। इन आईटीआई में बुनियादी ढांचे का विकास, मशीनरी की खरीद की गई है और हर आईटीआई को ढाई करोड़ रुपये दिया गया है। -अनीसा परवेज, उप निदेशक, प्रशिक्षण कौशल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें