फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के पहले सात दिन में 58 फीसदी तक लोगों ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत भरी खबर भी है। यहां जिस तेजी के साथ मरीज बढ़ रहे हैं उतने ही तेजी से लोग कोरोना के खिलाफ जंग भी जीत रहे हैं। मई के पहले सात दिन में 58 फीसदी लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना से जंग जीतने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इसलिए बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मई महीने में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहली बार यह आंकड़ा पांच हजार को पार गया है, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों से इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन यह संख्या 50 फीसदी से ऊपर ही है। सरकार की ओर से ऑक्सीजन समर्पित बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो रहे हैं। स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। प्रमुख सचिव अटल डुल्लू का कहना है कि राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। सभी कोविड अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा तथा ऑक्सीजन है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही बेड भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

तिथि रिकवरी मरीज प्रतिशत
01 मई 1801 3832 46.99
02 मई 1453 3530 41.16
03 मई 1536 3733 41.14
04 मई 1878 4505 41.68
05 मई 2338 4716 49.57
06 मई 2836 4926 57.27
07 मई 2752 5443 50.56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें