फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः यूपी एटीएस ने रामबन से सलमान को किया गिरफ्तार, इनामुल के संपर्क में था युवक 

Mon, 22 Jun 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने रविवार को रामबन जिले के मैत्रा गांव से सलमान खुर्शीद वानी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह बरेली जिले में मोहम्मद इनामुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


इनामुल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करता था। रामबन में पकड़ा गया युवक सलमान खुशीद वानी (25) भी उसके संपर्क में था। वानी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूपी एटीएस के हवाले कर दिया गया। 

हालांकि वानी के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि सलमान कौशल विकास कार्यक्रम के तहत तीन माह का प्रशिक्षण लेने के बाद हाल ही में नोएडा से लौटा था,और वह किसी आतंकी संगठन से संबद्ध नहीं है। वह पिछले सात साल से मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। इससे संबंधित कागजात भी यूपी एटीएस को सौंपे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें