फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थिर पाकिस्तान सभी देशों के लिए खतरनाक: फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि अस्थिर पाकिस्तान भारत समेत सभी देशों के लिए खतरनाक है। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आई है।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, अस्थिर पाकिस्तान हमारे देश सहित अन्य सभी देशों के लिए खतरनाक है। हम एक मजबूत और लोकतांत्रिक पाकिस्तान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आंतरिक स्थिति बहुत खतरनाक है। आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। उन्होंने कहा, वहां पिछले साल बाढ़ आई थी। कई इलाके अभी भी प्रभावित हैं। वहां के लोग अभी भी पीड़ित हैं। पड़ोसी देश में स्थिति खतरनाक है, लेकिन इस तरह की घटनाओं का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, अगर आप पाकिस्तान का इतिहास देखें तो पहले पीएम की हत्या हुई, फिर जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दी गई। उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो को गोली मार दी गई। अब इमरान खान चौथे पूर्व पीएम हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें