फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर लगातार जारी है गोलीबारी, सेना दे रही है करारा जवाब

Fri, 28 Oct 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की चौकियों पर भारी गोलाबारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी मात्रा में गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से तंगधार, अखनूर और मेंढर सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी के बीच सेना के जवानों ने सेना प्रमुख को पूरे हालातों की जानकारी दी है। इसके अलावा बीएसएफ महानिदेशक द्वारा एनएसए अजीत डोवाल को सीमा पर स्थिति की जानकारी दी गई है। पाकिस्तान की ओर से सीमा और एलओसी की फारवर्ड पोस्ट पर भारी गोलाबारी अब भी जारी है। 

बालाकोट सेक्टर के अलावा केजी सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर ऑटोमेटिक हथियारों से भारी गोलाबारी की गई है। इस दौरान पाक की ओर से सीमा पर 82 मिमी के मोर्टार दागे गए हैं। 
विज्ञापन

आईबी पर भी भारी गोलाबारी जारी, 2 लोग घायल

Indian Army - फोटो : File Photo
एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन के साथ साथ अतंरराष्ट्रीय सीमा पर भी भारी गोलाबारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से कठुआ के मनियारी. पनसार समेत बीएसएफ की की कई चौकियों पर गोलाबारी हो रही है। इसके अलावा हीरानगर और सांबा में भी पाक की ओर से गोलाबारी की खबर है। 

पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीमा से सटे रिहाइशी इलाके को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई है। पाक की गोलाबारी में एक 12 साल की बच्ची समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से राजोरी से तारकुंडी सेक्टर में भी गोलाबारी की जा रही है। 
विज्ञापन

हमले में सेना के 5 जवान घायल

Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की ओर से अरनिया,अखनूर, तंगधार और पुंछ सेक्टरों में हुई गोलाबारी के बीच सेना के 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के महानिदेशक ने हालात की जानकारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को दी है। 

गोलाबारी में घायल सभी जवानों को सेना के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेना के सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके ऊधमपुर में सेना के बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इससे पहले तंगधार सेक्टर में पाक की ओर से हो रही घुसपैठ को रोकने के बीच हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें