दक्षिण कश्मीर के शोपियां एक बार फिर से एटीएम लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शोपियां जिला अस्पताल के भीतर लगे जे एंड के बैंक के एटीएम को अज्ञात लोगों ने लूट लिया है।
एटीएम में मौजूद धनराशि के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। बता दें कि चोर एटीएम में लगे कांच के गेट को तोड़ कर एटीएम में दाखिल हुए और एटीएम उखाड़ ले गए।
शोपियां पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि घाटी में हुई तीसरी एटीएम लूट के पीछे आतंकियों का हाथ हो सकता है लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें : J&K: पुलवामा में पीएनबी के एटीएम के साथ चोरों ने उड़ाया 824100 रूपये
आपकों बता दें दो माह के भीतर घाटी में यह तीसरी एटीएम लूट की वारदात है। इसके पहले भी कश्मीर में जे एंड के बैंक के एटीएम में चोरी हो चुकी है
J&K: Unknown people fled with an ATM Machine in Shopian's district hospital premises last night. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 22, 2017