नववर्ष-2015 जनवरी में जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होनेवाला युवा महोत्सव का नामांकन 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, जम्मू यूनिवर्सिटी में 15 से 19 जनवरी तक होनेवाले युवा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
इसी क्रम में जम्मू यूनिवर्सिटी की विभिन्न टीमें अपने अपने अभ्यास में जुट चुकी हैं और तैयार रूपरेखा के मुताबिक उनके द्वारा हर प्रस्तुतियों के लिए तैयारी की जा रही है। वहीं, विद्यार्थियों में भी भारी उत्साह व उमंग अभी से देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि एसोसिएशन आफ इंडियंस यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में युवा महोत्सव जनवरी में आयोजित होगा जिसमें देश के तकरीबन चालीस से पैंतालिस विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा नृत्य, संगीत, नाटक के अलावा ललित कलाएं भी पेश की जाएंगी जिससे जनवरी माह में कैंपस गुलजार रहेगा। जम्मू यनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वेल्फेयर डिपार्टमेंट के डीन प्रो.पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के नामांकन के लिए सूचनाएं आ रही हैं।
वहीं, 15 दिसंबर तक नामांकन की आखिरी प्रक्रि या पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि जम्मू यूनिवर्सिटी परिसर में इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जबकि जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भारी उत्साह के साथ मेहमान टीमों के साथ मुकाबले की तैयारियां शुरु कर दी है।