फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में छात्रों ने परीक्षाएं स्थगित करने के लिए किया अनोखा प्रदर्शन

Tue, 01 Nov 2016 04:57 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर में परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। युवा छात्रों का एक समूह श्रीनगर के लाल चौक से सटे रीगल चौक में दोपहर को पहुंचा सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक उनके शीशे साफ करते दिखाई दिए। उनका प्रदर्शन करने का यह अंदाज अनोखा था, जिसे देख सारे दंग रह गए।
विज्ञापन


छात्रों के अनुसार जो स्थिति कश्मीर में बनी हुई है, उससे उनका भविष्य खतरे में है। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र के अनुसार वह चाहते हैं कि शिक्षा विभाग उनकी परीक्षाओं के समय को लेकर सही से विचार-विमर्श करे।

उसने कहा कि वह परीक्षा के खिलाफ नहीं, लेकिन वह चाहते हैं कि परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर की बजाय मार्च में हों, ताकि उन्हें तैयारी करने का समय मिल सके। घाटी के हालात की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'परीक्षाओं को लेकर कोई सियासत न हो'

नहीं हो पाई है पढाई - फोटो : demo pic
वहीं एक और छात्र ने कहा हम सरकार को यह बताना चाहते हैं कि उनका एक गलत फैसला बच्चों का भविष्य अंधेरे में डाल सकता है। उनकी सरकार से गुहार है कि परीक्षाओं को लेकर कोई सियासत न हो। इस सत्र में हमारी पढ़ाई नहीं हो पाई है, जिसके चलते हमें परीक्षाओं के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी पिछड़ना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों के साथ कुछ युवतियां भी थीं जो इस अनोखे प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई, लेकिन उनकी भी यही मांग थी। इससे पूर्व भी अभिभावकों द्वारा भी बच्चों को खराब हो रहे भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें