केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार 19 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच रही हैं। जम्मू में ईरानी सुबह दस बजे पहुंचेंगी और केके रिजार्ट उदयवाला में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
इसके बाद उनका पार्टी नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम भी है। बीस अगस्त को स्मृति नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
भाजपा चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह का कहना है कि मिशन 44 प्लस को लक्ष्य बना चुकी भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर दोमाना और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगी।