प्रशासन की सूचना के अनुसार रविवार को सुभाष स्टेडियम में पीएमओ में केेंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।
इसके अलावा 20 जनवरी सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी में सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह के कार्यक्रम का आयोजन होगा। 21 जनवरी मंगलवार को जनरल वीके सिंह चिनैनी तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल कुद में कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ वार्तालाप करेंगे।
22 जनवरी को प्रहलाद सिंह पटेल टाउन हाल रामनगर में वार्तालाप कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। 22 जनवरी को ही केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मजालता तहसील के खून इलाके में थयाल स्पोर्ट्स ग्राउंड में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगी।
24 जनवरी गिरीराज सिंह सुद्धमहादेव में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इन मंत्रियों के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के साथ सभी तहसीलों में अधिकारियों को तैयारियां करने के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।