फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारामुला पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, जन प्रतिनिधियों से बातचीत की

Tue, 26 Oct 2021 07:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राज्य मंत्री ने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम सरकार द्वारा जमीन पर लोगों की बुनियादी समस्याओं को जानने के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
 केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार के विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बारामुला जिले का दौरा किया। मंत्री मंगलवार को सरकारी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने पौधरोपण किया। मंत्री ने इस अभियान में भाग लेने के लिए सभी विभागों से जोर दिया। साथ ही छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मंत्री को बताया गया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पंचायत घरों और अन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। मंत्री के के साथ वाइस चेयरपर्सन जेके केवीआईबी, डॉ हिना शफी भट भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लोगों को बताया कि केंद्र सरकार विभिन्न कौशल विकास और नौकरी उन्मुख पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों की रोजगार क्षमता को उन्नत करने के लिए बहुत उत्सुक है। इससे पहले उन्होंने डीडीसी सदस्यों, बीडीसी अध्यक्षों और पीआरआई के साथ एक बैठक की। संबंधित हितधारकों ने अपनी शिकायतों से अवगत कराया और समाज के समग्र विकास के लिए अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा।
यह भी पढ़ें- पांच बड़ी खबरें: बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, आतंकी मुस्तफा की मौत को कश्मीरी पंडितों ने बताया ईश्वरीय न्याय    
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम सरकार द्वारा जमीन पर लोगों की बुनियादी समस्याओं को जानने के लिए शुरू किया गया है। आश्वासन दिया कि प्रतिनिधिमंडलों द्वारा पेश की गई मांगों और शिकायतों पर ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें