केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के आम लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए स्पेस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसरो और स्पेस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से नई दिल्ली में सोमवार को बैठक के दौरान मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि इसरो केवल सेटेलाइट को लांच करने का ही अब काम नहीं कर रहा है, पिछले सात सालों से इसरो को विकास गतिविधियों में भी योगदान देने के कार्य में लगाया गया है।
इस अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि कृषि, जल स्त्रोत, भूमि प्रयोग, ग्रामीण विकास, पृथ्वी और मौसम की जानकारी, शहरी ढांचा विकास, आपदा प्रबंधन सपोर्ट, पर्यावरण के क्षेत्र में स्पेस तकनीक का प्रयोग हो रहा है।