इमरान अंसारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि राज्य के लिए भीख मांगना उतनी समस्या नहीं है, जितना कि आवास के लिए भीख मांगना। सभी दलों के नेताओं को आवास खाली करने के लिए कहा गया है।
पीपुल्स कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता इमरान रजा अंसारी ने एक ट्वीट में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को उनके नेताओं के सरकारी आवास वापस लिए जाने को लेकर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखे गए एक पत्र को लेकर आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि केंद्र सरकार चाहती है कि सभी स्टेटहुड की बहाली के लिए भीख मांगें। इमरान ने कहा कि स्टेटहुड के लिए भीख मांगना कोई समस्या नहीं जितना सरकारी आवास के लिए भीख मांगना है।