फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा साल तक हर गांव में होगी बिजली : जितेंद्र

Sat, 24 Oct 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर जिले के हर गांव में 15 महीने में बिजली पहुंचाने का दावा किया है। डॉ. सिंह के अनुसार दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र के कई गांव अब भी बिजली के बिना हैं।
विज्ञापन


उन गांव में दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत काम शुरू होगा। शनिवार को उधमपुर में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं जिला इलेक्ट्रिसिटी कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत 40 करोड़ रुपये के फंड को बढ़ाकर 80 करोड़ कर दिया गया है।

इंटेग्रेटड पावर डेवलेपमेंट योजना के तहत भी फंड की रकम 16 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये की दी है। उन्होंने वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता और विधायकों को कहा कि वह इस काम की निरीक्षण करें और बिजली विभाग के टारगेट पर निगरानी रखें।
विज्ञापन


हर गांव में बिजली पहुंचाने के अलावा ट्रांसफार्मर लगाने पर भी चर्चा की गई। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अगर अतिरिक्त फंड की जरूरत होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

बिजली समस्या को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने के आदेश दिए गए। बिजली लगाने के दौरान उसके अर्थ करने पर भी चर्चा की गई।

ताकि बिजली गिरने या प्राकृतिक आपदा के समय में कोई हादसा नहीं हो सके। रामनगर और चिनैनी में अतिरिक्त खंभे लगाने, औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालिया के लिए अलग से फीडर लगाने के भी आदेश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान विधायक दीनानाथ भगत, विधायक आरएस पठानिया, डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, एसएसपी सुलेमान चौधरी, बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें