संसद सत्र के पहले दिन 13 मार्च को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश कर सकती हैं। प्रदेश में निर्वाचित सरकार न होने की वजह से यह चौथा वर्ष होगा, जब जम्मू-कश्मीर का बजट संसद में पेश होगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद सत्र के पहले दिन 13 मार्च को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश कर सकती हैं। प्रदेश में निर्वाचित सरकार न होने की वजह से यह चौथा वर्ष होगा, जब जम्मू-कश्मीर का बजट संसद में पेश होगा।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बजट 2023-2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी और इस पर दोनों सदनों में बहस होगी। एक अप्रैल से बजट को लागू किया जाना है।
ऐसे में 31 मार्च तक बजट को मंजूरी मिलना जरूरी है। बजट प्रस्तावों पर प्रदेश वित्त विभाग की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया है। साल 2022-2023 के बजट में जम्मू-कश्मीर को 112950 करोड़ रुपये का प्रावधान हुआ था।
विज्ञापन
बजट 2023-2024 के बजट में 1.20 लाख करोड़ से ज्यादा का प्रावधान संभव है। हालांकि, अगर विपक्षी दल लोकसभा का सत्र शुरू होते ही हंगामा करते है तो बजट पेश होने में कुछ दिनों का बिलंब हो सकता है।