फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा ने बुलाई यूनिफाइड कमांड की बैठक, नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 25 Apr 2017 08:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षा एजेंसियों को भटके युवाओं की काउंसिलिंग का निर्देश देते हुए कहा है कि दुर्भाग्य से ये हिंसा के चक्र में फंसे है। ये अपने ही हैं जिन्हें हीलिंग टच के साथ जीता जाना चाहिए। इसे कानून व्यवस्था के मुद्दे के रूप में देखने के बजाय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर बल देना चाहिए। जब किसी युवा के बारे में कुछ शिकायत होती है तो उनके माता-पिता को विश्वास में लेना चाहिए।
विज्ञापन


किसी भी तरह से इन युवाओं के कार्यों के लिए परिवार को उत्तरदायी नहीं ठहराया जाना चाहिए। हिदायत दी कि रोजाना कानून व्यवस्था की स्थितियों से निबटने में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति न होने पाए। एसओपी का पालन किया जाए। लोगों के बीच नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सामाजिक कार्य के नाम पर समाज या किसी वर्ग के उत्पीड़न में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की हिदायत दी। वे यहां यूनिफाइड कमांड की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। 

बैठक में मुख्यमंत्री ने अवाम तथा सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय व संबंध बढ़ाने को कहा। कहा कि इस दिशा में नियमित रूप से काम किया जाना चाहिए। युवाओं के लिए परामर्श सत्र आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल सिस्टम के बारे में युवाओं की आशंकाओं और गलतफहमी दूर करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे सुरक्षा एजेंसियों को कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिये लोगों तक पहुंचने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाई

महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को विषम परिस्थितियों से निपटने के दौरान अधिकाधिक संयम बरतने का निर्देश दिया। कहा कि जहां भी संयम का प्रयोग किया गया, उसने सरकार के लिए धरातल पर सकारात्मक परिणाम दिखाए। साथ ही शांति और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को हर कीमत पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अंतर सामुदायिक सामंजस्य और सौहार्द बनाए रखने को कहा।

समाज के एक वर्ग के खिलाफ  या सामाजिक कर्तव्य के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ  कानून के तहत कार्रवाई की जाए। बैठक में डिप्टी सीएम डॉ निर्मल सिंह, मुख्य सचिव बी आर शर्मा, डीजीपी डा. एसपी वैद, उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में राज्य की ताजा सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने तथा अमरनाथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आश्वस्त किया गया कि आतंकी गतिविधियों से निबटने की पूरी तैयारी है। साथ ही अमरनाथ यात्रा को भी सकुशल संपन्न कराने की रणनीति बना ली गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें