फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में लश्कर और हिजबुल ने मिलाया हाथ,वायरल वीडियो में एक साथ दिखे 30 आतंकी

Tue, 25 Apr 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वीडियो में एक साथ दिखे 30 आतंकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल और लश्कर-ए-तैयबा का एक साझा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के करीब 30 आतंकी हथियारों से लैस दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को दक्षिण कश्मीर के जंगलों में शूट किया गया है। 1 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में लश्कर औऱ हिजबुल के आतंकी अपने हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये माना जा रहा है कि ये वीडियो हाल में ही शूट किया गया है।

हालांकि इस वीडियो के विषय में अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों की मौजूदगी का ये वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी इसकी गहन जांच करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी - फोटो : File Photo
इससे पहले मार्च के अंतिम हफ्ते में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें लोगों को लूटने और आतंकियों के नाम पर वसूली करने और डराने धमकाने वाले दो फर्जी आतंकियों की पिटाई की जा रही है।

हिज्ब कमांडर जाकिर मूसा की ओर से जारी इस वीडियो में उसकी आवाज भी है। वीडियो की शुरुआत में एक फर्जी आतंकी के हाथ और मुंह पर खून दिख रहा है।

3 मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो के आखिरी 47 सेकेंड में उन दो कथित आतंकियों का कबूलनामा है, जिसमें वे दोनों अपने गुनाह कबूल करते दिख रहे हैं। दोनों युवक चार अन्य लोगों के नाम ले रहे हैं, जो उनके साथ लोगों को लूटने का काम करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें