फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में दूसरे दिन संप्रदायिक दंगे फैलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकूट और हटा गांव के बीच मवेशी का कटा सिर मिलने की अफवाह के बाद बुधवार को पूरे दिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अफवाह के दौरान जगह-जगह प्रदर्शन किए।
विज्ञापन


बाजार बंद कराने के दौरान एक वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

बताया जाता है कि दोनों गांवों के बीच बुधवार की सुबह किसी ने मवेशी का कटा सिर देखा। इस पर वहां काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस सिर को कब्जे में लेकर चली गई।

यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हटा गांव, मत्ता, डाक बंगला चौक, कुलीद चौक के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

जगह-जगह प्रदर्शन, दुकानों को बंद कराया

लोगों ने चक्का जाम कर टायर जलाएऔर रोष रैली निकाली जो जिला मुख्यालय तक गई। इस दौरान दुकानों को बंद कराया गया। जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों को जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान ने समझाया।

आश्वासन दिया कि अगर यह अफवाह नहीं हकीकत है तो सख्त कार्रवाई होगी। इसे अंजाम देने वालों की तलाश जारी है, उन्हें शीघ्र पकड़ा जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

सनातन धर्म सभा के जिला प्रधान सुरेंद्र सैन ने कहा कि जिले में माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। एक दिन पहले ही मुगल मैदान में दो घर और एक प्राचीन मंदिर में आग लगने की घटना हुई थी और अब बुधवार की सुबह मवेशी का कटा सिर सरकूट-हटा गांव के बीच सड़क के किनारे रखा गया। उन्होंने मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों को शीघ्र पकड़ा जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें